Nainital News Today
⌕ Search
अपराध

मल्लीताल में दहेज में कार की मांग पर अड़ा दूल्हा, सात फेरों से इनकार के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात; दूल्हा पुलिस के हवाले

· 1 min read · 👁 2 views · NainitalNews.com
mallital-nainital-groom-refuses-marriage

नैनीताल। सरोवर नगरी के मल्लीताल क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शादी समारोह उस समय हंगामे में तब्दील हो गया, जब बारातियों के भव्य स्वागत और भोजन के बाद दूल्हे ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर सात फेरे लेने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे के इस रवैये से आक्रोशित वधू पक्ष की महिलाओं और परिजनों ने मंडप में ही कड़ा विरोध जताते हुए दूल्हे को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची मल्लीताल कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

स्वागत और भोजन के बाद बदला वर पक्ष का रुख
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी एक परिवार की बेटी का विवाह शुक्रवार रात तय था। निर्धारित समय पर बारात धूमधाम से विवाह स्थल पर पहुंची। वधू पक्ष ने पूरी रीति-रिवाजों के साथ बारातियों का स्वागत-सत्कार किया और सभी को भोजन कराया।

लेकिन जब विवाह की मुख्य रस्मों और सात फेरों का समय आया, तो दूल्हे और उसके परिजनों ने अचानक दहेज में कार की मांग रख दी। वधू पक्ष ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई और काफी मान-मनौव्वल किया, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा और शादी करने से मना कर दिया।