NAINITALNEWS.COM सच • सटीक • सबसे पहले
उत्तराखंड

Uttarakhand में 16 नवंबर से Start होगी डिजिटल Self Enumeration की suvidha, घर बैठे मोबाइल और लैपटॉप से Add कर सकेंगे परिवार का Details

· 1 min read · 👁 2 views · NainitalNews.com
uttarakhand-men-16-nvnbr-se

देहरादून: भारत की पहली डिजिटल जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) के तहत राज्य में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक विशेष ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस सुविधा के माध्यम से प्रदेश के नागरिक (बर्फ से मुक्त क्षेत्रों में) अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार का पूरा विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे।

घर बैठे कैसे पूरी करें स्व-गणना प्रक्रिया?
जनगणना निदेशालय के अनुसार, नागरिक भारत सरकार के आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर आसानी से अपना फॉर्म भर सकते हैं:

लॉगिन और सत्यापन: पोर्टल पर जाकर अपने राज्य और पसंदीदा भाषा का चयन करें। इसके बाद परिवार के किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी (OTP) के माध्यम से सत्यापन करें।

लोकेशन और विवरण: अपने जिले, पिन कोड और डिजिटल मानचित्र (मैप) पर अपने घर की सही लोकेशन चिह्नित करें। इसके बाद परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों से जुड़े करीब 40 सवालों के जवाब भरें। इसमें नाम, उम्र, लिंग, वैवाहिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार, मातृभाषा, जाति (स्वघोषणा आधारित) और प्रवास से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।

दस्तावेज अपलोड करना जरूरी नहीं: इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के दस्तावेज की फोटोकॉपी अपलोड करना या दिखाना अनिवार्य नहीं है। नागरिक अपनी जानकारी के आधार पर विवरण भरकर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

संभाल कर रखें 11 अंकों की SE ID
ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदक को एक विशेष ‘स्व-गणना आईडी’ (SE ID) प्राप्त होगी। प्रशासन ने नागरिकों से इस आईडी को सुरक्षित रखने की अपील की है। स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मी (प्रगणक) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। जिन परिवारों ने ऑनलाइन स्व-गणना कर ली होगी, उन्हें प्रगणक को केवल यह SE ID दिखानी होगी, जिससे उनके विवरण का त्वरित मिलान और सत्यापन हो जाएगा।

समय और श्रम की होगी बचत
प्रशासन का कहना है कि डिजिटल स्व-गणना की सुविधा से कामकाजी परिवारों और आम नागरिकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। लोग अपनी सुविधा के अनुसार बिना किसी जल्दबाजी के परिवार के सभी सदस्यों की सही स्पेलिंग और सटीक जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिससे जनगणना का कार्य अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न हो सकेगा। किसी भी सहायता के लिए नागरिक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर भी संपर्क कर सकते हैं।