हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक होटल में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक कथित छात्र नेता धीरज बिष्ट सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी धीरज बिष्ट ने हाल ही में MBPG कॉलेज छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।
पीड़िता के परिवार की शिकायत पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल वाले होटल को सील कर दिया है और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं, ताकि सबूतों के साथ छेड़छाड़ न हो सके। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।