नैनीताल। कुमाऊं मंडल में शीतकालीन पर्यटन को व्यवस्थित करने और यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सैलानी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही नैनीताल समेत कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रवेश कर सकेंगे। शीतकाल और बर्फबारी के दौरान पर्यटन स्थलों पर अचानक उमड़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। ऐप के माध्यम से सैलानियों को पार्किंग की उपलब्धता, होटलों की…
नैनीताल। कुमाऊं मंडल में शीतकालीन पर्यटन को व्यवस्थित करने और यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सैलानी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही नैनीताल समेत कुमाऊं के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर प्रवेश कर सकेंगे।
शीतकाल और बर्फबारी के दौरान पर्यटन स्थलों पर अचानक उमड़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। ऐप के माध्यम से सैलानियों को पार्किंग की उपलब्धता, होटलों की स्थिति और मार्गों की ताजा जानकारी भी मिल सकेगी, जिससे पर्यटकों की यात्रा सुगम और सुरक्षित बनेगी।