रामनगर: रामनगर वन प्रभाग क्षेत्र में जंगल से सटे इलाके में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार और साथ में मौजूद पति के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया, जिससे महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ गांव के पास जंगल में घास काटने गई थी। झाड़ियों से निकलकर बाघ ने महिला पर झपट्टा मारा। हालांकि, पति की तत्परता और शोर से बाघ डर गया और महिला को छोड़कर भाग गया।…
रामनगर: रामनगर वन प्रभाग क्षेत्र में जंगल से सटे इलाके में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार और साथ में मौजूद पति के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया, जिससे महिला की जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ गांव के पास जंगल में घास काटने गई थी। झाड़ियों से निकलकर बाघ ने महिला पर झपट्टा मारा। हालांकि, पति की तत्परता और शोर से बाघ डर गया और महिला को छोड़कर भाग गया। महिला को मामूली चोटें आई हैं और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।