नैनीताल / हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक बुजुर्ग कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये की अवैध वसूली और संपत्ति हड़पने के चर्चित मामले में नया कानूनी मोड़ सामने आया है। नैनीताल स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मामले की मुख्य आरोपी महिला ज्योति सिंह को फिलहाल 25 नवंबर 2026 (बुधवार) तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान की है।
न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने आरोपी महिला की ओर से एफआईआर को चुनौती देने वाली आपराधिक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह अगली सुनवाई (25 नवंबर) के दौरान मामले में आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करे।
क्या है पूरा मामला?
हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग कारोबारी ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टीसी को शिकायत देकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई थी। कारोबारी का आरोप है कि वर्ष 2015 में आरोपी महिला ने मदद के बहाने उनसे संपर्क बढ़ाया और बाद में घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद अश्लील फोटो व वीडियो तैयार कर लिए।

शिकायत के मुताबिक, इन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर महिला और उसके साथियों ने करीब 10 वर्षों तक कारोबारी को ब्लैकमेल किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने कारोबारी से करोड़ों रुपये नकद वसूलने के साथ-साथ करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लॉट, एक कार और दोपहिया वाहन भी अपने नाम करा लिए। लगातार मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था।
वहीं, हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोपी महिला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए जांच की मांग की है। फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश के बाद 25 नवंबर तक आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी, जिसके बाद अगली सुनवाई में मामले की दिशा तय होगी।