हल्द्वानी / देहरादून। महत्वाकांक्षी जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) में एक बार फिर संशोधन होने जा रहा है। नए शेड्यूल ऑफ रेट (एसओआर) के आधार पर परियोजना की अनुमानित लागत ₹3,808 करोड़ से बढ़कर करीब ₹5,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इस विषय पर निर्णय लेने के लिए गुरुवार को देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। परियोजना के तहत केवल मुख्य बांध का निर्माण ही नहीं, बल्कि किच्छा में 300 एकड़ के पुनर्वास…
हल्द्वानी / देहरादून। महत्वाकांक्षी जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) में एक बार फिर संशोधन होने जा रहा है। नए शेड्यूल ऑफ रेट (एसओआर) के आधार पर परियोजना की अनुमानित लागत ₹3,808 करोड़ से बढ़कर करीब ₹5,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इस विषय पर निर्णय लेने के लिए गुरुवार को देहरादून में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। परियोजना के तहत केवल मुख्य बांध का निर्माण ही नहीं, बल्कि किच्छा में 300 एकड़ के पुनर्वास स्थल का विकास, प्रभावितों को भूमि मुआवजा और उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के रामपुर व बरेली जिलों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए नहरों का जाल बिछाने जैसे बड़े कार्य शामिल हैं। गौरतलब है कि 2018 में इस परियोजना की लागत ₹2,584 करोड़ आंकी गई थी, जिसे 2023 में संशोधित कर ₹3,808 करोड़ किया गया था।