देहरादून: उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और समग्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण ने नया शैक्षणिक ढांचा और पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। आठवीं कक्षा तक का सिलेबस पहले ही तय किए जाने के बाद अब कक्षा नौवीं से बारहवीं तक का नया पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत मदरसों के छात्र-छात्राएं कुरान, हदीस और पारंपरिक दीनी तालीम के साथ-साथ भारतीय संविधान, कौशल विकास और उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास व संस्कृति की भी पढ़ाई करेंगे।
पिरान कलियर और राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों के अध्याय शामिल नए सिलेबस में धार्मिक विषयों के साथ सामाजिक दायित्व, नैतिकता, स्किल डेवलपमेंट और अल्पसंख्यक कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी को प्रमुखता से जोड़ा गया है। उत्तराखंड से जुड़े अध्यायों में पिरान कलियर शरीफ, सूफी संस्कृति और राज्य के स्वतंत्रता संग्राम में स्थानीय सेनानियों के योगदान को शामिल किया गया है। प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी के अनुसार, पहली से बारहवीं तक का यह पाठ्यक्रम इस्लामिक विद्वानों और विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया गया है, जिस पर सुझाव और आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं।
मौलवी और आलिम की कक्षाओं के नाम रहेंगे बरकरार नई व्यवस्था में मदरसा शिक्षा की पारंपरिक पहचान को बनाए रखते हुए कक्षाओं के नाम पूर्ववत रखे गए हैं। कक्षा नौवीं को ‘मौलवी प्रथम वर्ष’, दसवीं को ‘मौलवी द्वितीय वर्ष’, ग्यारहवीं को ‘आलिम अरबी प्रथम वर्ष’ और बारहवीं को ‘आलिम अरबी द्वितीय वर्ष’ नाम दिया गया है। चारों कक्षाओं में आठ-आठ अध्याय यानी कुल 32 चैप्टर निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कक्षा में 100 अंकों का प्रश्नपत्र होगा, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा और 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए तय किए गए हैं।

सूफीवाद और मध्यकालीन मुस्लिम वैज्ञानिकों पर प्रोजेक्ट वर्क कक्षा नौवीं और दसवीं के पाठ्यक्रम में दीनियात, हदीस एवं सीरत-नबवी, उसूल-ए-फिकाह, उर्दू-अरबी अदब, अखलाकियात और भारत व उत्तराखंड में इस्लाम का इतिहास पढ़ाया जाएगा। वहीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को तफ्सीर, अकायद और न्यायशास्त्र के साथ दारुल उलूम देवबंद, नदवा और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा प्रोजेक्ट वर्क के तहत छात्रों को मध्यकालीन मुस्लिम वैज्ञानिकों के योगदान और भारत में सूफीवाद के प्रभाव का अध्ययन करना होगा।