Nainital News Today
⌕ Search
उत्तराखंड

उत्तराखंड के सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू निभाएंगी लीड रोल

· 1 min read · 👁 4 views · NainitalNews.com
uttarakhand-silkyara-tunnel-rescue-web-series-tunnel-men-tabu-netflix

मुंबई/देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित सिलक्यारा सुरंग में साल 2023 में हुए ऐतिहासिक और बेहद चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी। यशराज फिल्म्स की डिजिटल शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स मिलकर इस घटना से प्रेरित एक वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसका नाम ‘टनल मेन’ (Tunnel Men) रखा गया है। इस सीरीज में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तब्बू मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

तब्बू का हिंदी ओटीटी सीरीज में डेब्यू
‘टनल मेन’ तब्बू के करियर के लिए भी बेहद खास प्रोजेक्ट है, क्योंकि इसके जरिए वह किसी हिंदी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज में पहली बार नजर आएंगी। इससे पहले वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘खुफिया’ और अंतरराष्ट्रीय सीरीज ‘ड्यून: प्रोफेसी’ में काम कर चुकी हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी सीरीज में तब्बू के किरदार से जुड़ी विस्तृत जानकारी गुप्त रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इस संवेदनशील कहानी की मुख्य धुरी होंगी।

‘द रेलवे मेन’ के निर्देशक संभालेंगे कमान
इस वेब सीरीज के शोरनर और निर्देशक शिव रवैल होंगे, जिन्होंने इससे पहले भोपाल गैस त्रासदी पर आधारित चर्चित सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन कर खूब सराहना बटोरी थी। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के कंटेंट हेड के तौर पर सौगता मुखर्जी का भी यह पहला प्रोजेक्ट होगा। मेकर्स के अनुसार, ‘टनल मेन’ उस घटना का हूबहू दस्तावेजी चित्रण नहीं बल्कि उससे प्रेरित एक काल्पनिक ड्रामा होगा, जिसमें विषम परिस्थितियों में दिखाए गए साहस, टीमवर्क और उम्मीद की भावना को दिखाया जाएगा।