हल्द्वानी / नैनीताल: नैनीताल जनपद के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के ग्रामीण खंड से जुड़े क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जनपद के पांच प्रमुख बिजलीघरों से जुड़े 10 फीडरों पर आगामी तीन दिनों तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन फीडरों से जुड़े ग्रामीण और उपनगरीय इलाकों में पेयजल आपूर्ति तथा दैनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि…
हल्द्वानी / नैनीताल: नैनीताल जनपद के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के ग्रामीण खंड से जुड़े क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जनपद के पांच प्रमुख बिजलीघरों से जुड़े 10 फीडरों पर आगामी तीन दिनों तक बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन फीडरों से जुड़े ग्रामीण और उपनगरीय इलाकों में पेयजल आपूर्ति तथा दैनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी का भंडारण और आवश्यक कार्यों की व्यवस्था समय रहते कर लें। साथ ही विद्युत संबंधी किसी भी शिकायत या आपात स्थिति के लिए उपभोक्ता यूपीसीएल के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।