Nainital News Today
⌕ Search
हल्द्वानी

हल्द्वानी हनीट्रैप केस: ज्योति सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, हाईकोर्ट ने बंद किए राहत के रास्ते

· 1 min read · 👁 5 views · NainitalNews.com
toolkit-532

नैनीताल: हल्द्वानी के चर्चित हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों रुपये की कथित अवैध वसूली मामले में मुख्य आरोपी ज्योति सिंह को उत्तराखंड हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को सुनवाई करते हुए अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर पहले से लगी अंतरिम रोक हटा दी है और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे को निरस्त करने की मांग वाली याचिका भी खारिज कर दी है।

कोर्ट का फैसला और कानूनी स्थितिअंतरिम संरक्षण समाप्त: न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ के समक्ष इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने पहले दी गई अंतरिम राहत को समाप्त करते हुए याचिका खारिज कर दी। इससे पहले 21 नवंबर को न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की पीठ ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी, जिसे बाद में 27 नवंबर तक बढ़ाया गया था।

गिरफ्तारी का रास्ता साफ: हाईकोर्ट से संरक्षण हटने के बाद अब नैनीताल पुलिस के लिए आरोपी ज्योति सिंह की गिरफ्तारी और आगे की दंडात्मक कार्रवाई करने का रास्ता साफ हो गया है।

Scroll to Top