हल्द्वानी/नैनीताल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में 1 जनवरी 2027 की पात्रता तिथि के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान चलाया जा रहा है। हल्द्वानी विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि पात्र नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं या विवरणों में संशोधन करा सकते हैं। मतदाता सूची से जुड़े प्रमुख बिंदु और फॉर्मअंतिम तिथि और कार्यक्रम: प्रारूप…
हल्द्वानी/नैनीताल: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तराखंड में 1 जनवरी 2027 की पात्रता तिथि के आधार पर विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान चलाया जा रहा है। हल्द्वानी विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि पात्र नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं या विवरणों में संशोधन करा सकते हैं। मतदाता सूची से जुड़े प्रमुख बिंदु और फॉर्मअंतिम तिथि और कार्यक्रम: प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया था, जिस पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 है। सभी दावों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। नया नाम जुड़वाने के लिए (फॉर्म-6): वे युवा जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, या ऐसे पुराने मतदाता जिनका नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की ड्राफ्ट सूची से छूट गया है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं। नाम कटवाने के लिए (फॉर्म-7): जो मतदाता किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं या जिनका नाम दो जगह दर्ज है, वे पुरानी जगह से नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 का उपयोग कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए (फॉर्म-8): मतदाता पहचान पत्र में दर्ज नाम, उम्र, फोटो या पते में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। ऐसे जांचें अपना नाम और करें आवेदनऑनलाइन माध्यम: मतदाता भारत निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल (voters.eci.gov.in), मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड की वेबसाइट (ceo.uk.gov.in) या वोटर हेल्पलाइन ऐप (Voter Helpline App) के माध्यम से घर बैठे सूची में अपना नाम देख सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।ऑफलाइन माध्यम: नागरिक अपने संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO), तहसील कार्यालय या एसडीएम कार्यालय में संपर्क कर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं और आवश्यक फॉर्म जमा कर सकते हैं।