नैनीताल। शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत नैनीताल जिले की पुलिस कमान अब आईपीएस अधिकारी अर्पण यदुवंशी को सौंपी गई है। वे निवर्तमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी का स्थान लेंगे, जिनका तबादला कर दिया गया है। नवनियुक्त एसएसपी अर्पण यदुवंशी जल्द ही जिले का कार्यभार ग्रहण करेंगे। पर्यटन नगरी नैनीताल और व्यापारिक केंद्र हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात प्रबंधन और नशे के खिलाफ अभियान को तेज करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।
नैनीताल
नैनीताल: आईपीएस अर्पण यदुवंशी होंगे जिले के नए एसएसपी, मंजूनाथ टीसी का हुआ तबादला