यह नियुक्ति संगठन को स्थानीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है।
यह जिम्मेदारी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार और जिला प्रभारी दिग्विजय सिंह चौहान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से सौंपी गई है।
पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि जुबेर खान के जुड़ने से भीमताल और नैनीताल क्षेत्र में युवा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, अधिक से अधिक युवा पार्टी से जुड़ेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
अपनी नियुक्ति पर जुबेर खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया है।