कपकोट निवासी हरिमोहन सिंह ऐठानी ने 3 से 10 अंकों तक की रहस्यमयी संख्याओं को विभिन्न अद्वितीय पैटर्न में खोजा है।

कपकोट निवासी हरिमोहन सिंह ऐठानी ने 3 से 10 अंकों तक की रहस्यमयी संख्याओं को विभिन्न अद्वितीय पैटर्न में खोजा है।

भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ श्री डी. आर. कापरेकर द्वारा खोजी गई 495 और 6174 जैसी संख्याएं गणितीय जगत में प्रसिद्ध हैं, जिनमें से 6174 को कापरेकर संख्या के रूप में जाना जाता है और इसे शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया गया है।

हरिमोहन सिंह ने इन रहस्यमयी संख्याओं को अवरोही और आरोही क्रम की जटिल प्रक्रिया के माध्यम से खोजा है। उनकी खोज की पद्धति कापरेकर की प्रक्रिया की तुलना में कहीं अधिक वैज्ञानिक, विशिष्ट और जटिल है। उन्होंने कई ऐसे पैटर्न और अंकों की पुनरावृत्ति प्रक्रियाओं का उपयोग किया है, जिनके माध्यम से उन्होंने अद्वितीय संख्याएं जैसे: 450, 5382, 626418, 4950000000, 6174000000, 49500000 आदि खोजी हैं।

विशेष बात यह है कि विश्व स्तर पर इन संख्याओं की खोज अब तक किसी अन्य द्वारा नहीं की गई है।हरिमोहन की इस खोज को AI विशेषज्ञों और गणितज्ञों की टीम द्वारा जांचा और प्रमाणित किया गया है। उन्होंने एक नवीन Conjecture के साथ-साथ कई सूत्र, ट्रिक्स और सिद्धांत भी विकसित किए हैं।

अब तक हरिमोहन को 40 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड्स व अवार्ड्स प्राप्त हो चुके हैं, साथ ही उनकी खोज पर आधारित 2 अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि उनके द्वारा विकसित किए गए सभी सूत्र, ट्रिक्स और सिद्धांत पूरी तरह से मौलिक हैं और इंटरनेट/गूगल पर उपलब्ध नहीं हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, हरिमोहन की यह खोज निम्न क्षेत्रों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है:

  • गणित (बी.एससी, एम.एससी)
  • इंजीनियरिंग (बी.टेक, एम.टेक)
  • डेटा साइंस एवं मशीन लर्निंग
  • सिग्नल प्रोसेसिंग एवं एल्गोरिद्म डिज़ाइन
  • फिक्स्ड पॉइंट थ्योरी
  • पैटर्न रिकॉग्निशन
  • ओलंपियाड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं
  • केस स्टडी एवं रिसर्च असाइनमेंट

हरिमोहन सिंह ऐठानी की यह खोज गणितीय अनुसंधान और उन्नत तकनीकी क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *